खगौल: खगौल पुलिस को सोना लूटकांड में बड़ी सफलता,टॉप-10 अपराधी बिक्रम सहनी गिरफ्तार
खगौल थाना क्षेत्र स्थित दानापुर रेलवे स्टेशन के पास बीते 4 अप्रैल 2026 को एक स्वर्ण व्यवसायी से करीब 14.9 किलोग्राम सोना लूटे जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में गठित एसआईटी द्वारा तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूर्व में 5.25 किलोग्राम सोना,2 लाख रुपये,7 वाहन और 8 मोबाइल बरामद करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा