गरौठा: गुरसरांय थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रही युवती बाइक से गिरकर गंभीर घायल, झांसी रेफर
गुरसरांय के लखावती गांव के पास परीक्षा देकर लौट रही 23 वर्षीय दीक्षा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। डायल 112 पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।