बिश्रामपुर: हरिओम मोबाइल सेल एंड सर्विस के दुकानदार साइबर ठगी के शिकार, साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए ₹5000
विश्रामपुर हरिओम मोबाइल सेल एंड सर्विस के दुकानदार चंदन ठाकुर साइबर ठगी का शिकार हो गया। उसके एकाउंट से साइबर अपराधियों ने कुल 5 हजार रुपए उड़ा लिया। चंदन ठाकुर ने सोमवार की दोपहर तकरीबन 11 बजे जानकारी देते हुये बताया कि मोबाइल वाट्सअप के द्वारा एक एपीके लिंक आया जिसे क्लिक करते ही मोबाइल नंबर हैक हो गया। और साइबर ठगो ने तीन बार में पांच हजार रुपय उड़ा लिया।