घाघरा: हापामुनि गांव में 5 दिवसीय मंडा मेला कलश यात्रा के साथ शुरू, सैकड़ों लोग शामिल हुए
Ghaghra, Gumla | Mar 28, 2026 घागरा प्रखंड के हापामुनी गांव में पांच दिवसीय मंडा मेल कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया।उक्त कलश यात्रा महामाया मंदिर महादेव मंडप से शुरू होकर गांव में विभिन्न रास्तों से होते हुए टोंगरी स्थित केला झरिया नदी तक पहुंचा। जहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्र कर के साथ कलश में जल भारी कराया गया। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में भोक्ता और महिलाएं बच्चिया शामिल हुई