चकिया के सिंहर व बिसनपुरवा गांवों में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण मुश्किल में हैं। ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 02 बजे कहा की उनके नाम पर डबल बिजली कनेक्शन कर दिए गए, जिससे चकिया और शहाबगंज दोनों उपकेंद्रों से बिल आ रहा है। सौभाग्य योजना के तहत वर्ष 2018 में कनेक्शन तो दिए गए, लेकिन मीटर नहीं लगे। वही बिजली विभाग द्वारा एक कनेक्शन काटने की बात कही गईं।