पलारी: पलारी क्षेत्र में पराली जलाने का मामला नहीं थम रहा, पक्षियों के परिवार जिंदा जलकर मरे
पलारी आज दोपहर 3 बजे की है जहां क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं लगातार जारी हैं। प्रशासन की रोक के बावजूद किसान खेतों में आग लगा रहे हैं। ताजा मामलों में कई पक्षियों के घोंसले जलकर राख हो गए। घोंसलों में मौजूद छोटे-छोटे बच्चे भी जिंदा जल गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। पराली जलाने से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है।