मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर में बैट्री चार्जिंग दुकान में लगी भीषण आग, दो दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, चिंगारी बनी वजह, लाखों का नुकसान
सिविल लाइन क्षेत्र में देर रात बैट्री चार्जिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। “स्मार्ट स्वैपिंग स्टेशन” नाम की इस दुकान में लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई बैट्री नहीं फटी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक जांच में चिंगारी को बताया जा रहा।