जलडेगा: जलडेगा में पेड़ से टकराई बाईक,एक युवक की मौत,दो अन्य घायल
जलडेगा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक सुखाझरिया से जलडेगा की ओर आ रहे थे। मृतक की पहचान गोविंद सिंह, 20 वर्ष, के रूप में हुई है। उसकी माता का नाम कौशल्या देवी है। घायलों में मुकेश सिंह, 20 वर्ष, पिता रामकुमार सिंह और विशाल इंदवार, 20 वर्ष, पिता विश्वनाथ इंदवार शामिल है