मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब 9: 32 बजे उल्लासपूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान सरकारी एवं निजी संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और झंडे को सलामी दी गई। साथ ही कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।