नानपारा: नवाबगंज की टीम ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, चौगड़वा को हराकर बनी चैंपियन
बहराइच के रामनगर सेमरा नानपारा में आयोजित जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब नवाबगंज ने जीत लिया है। नवाबगंज के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में खेले गए फाइनल मुकाबले में नवाबगंज ने चौगड़वा टीम को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर खेले गए इस रोमांचक फाइनल में नवाबगंज ने पहला सेट 16-15 से अपने नाम किया।