ललितपुर: गौशाला अखाड़ा मंदिर में हनुमान जयंती के पूर्व धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ, सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन
तालाबपुरा स्थित श्री गोशाला अखाड़ा में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हनुमान जयंती के एक दिन पूर्व मंदिर में सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया उसके पश्चात विशाल कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें की बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद पाकर धर्म लाभ लिया । बुधवार की देर रात तक भंडारा चला रहा।