कर्वी: चित्रकूट ददरी माफी में सर्पदंश से भैंस की मौत, पशुपालक को हुआ भारी आर्थिक नुकसान
चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ददरी माफी मजरा छीतूपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 9 बजे जहरीले सांप के काटने से एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालक केता पत्नी इंद्रपाल ने बताया कि चराई के दौरान भैंस को सांप ने काट लिया। उपचार के प्रयास विफल रहे। भैंस की मौत से परिवार का एकमात्र रोजगार छिन गया है। ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता की मांग की है।