एटा: क्रेटा कार की टक्कर से मैजिक और क्षुव कार पलटी, चार घायल, कोतवाली देहात क्षेत्र में चालक फरार
Etah, Etah | Jun 21, 2026 एटा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टाटा मैजिक और XUV 300 वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहन पलट गए और मैजिक में सवार चार लोग घायल हो गए।यह घटना गांव चमकरी के मोड़ के पास टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।