बरेली: मोहर्रम से पहले मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी की बड़ी अपील: DJ पर रोक, 10 फीट से ऊंचे ताज़िए और अलम न रखें
बरेली। मोहर्रम की शुरुआत के साथ आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अहम अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के जुलूसों में डीजे का इस्तेमाल न किया जाए और ताज़िए व अलम की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न रखी जाए। मौलाना ने कहा कि देहात क्षेत्रों में अक्सर ताज़ियादार एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा में बड़े और ऊंचे ताज़िए।