झांसी: बेटी की शादी और 2 साल से फसल न होने से परेशान ग्राम चतुर ताई के किसान ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, हुई मौत
Jhansi, Jhansi | May 14, 2025 मृतक रामशिरोवन सिंह गरौठा के चतुर ताई गांव के रहने वाले थे। चचेरे भाई धर्मेंद्र सिंह बोला कि रामशिरोवन खेती किसानी करते थे और उनकी बड़ी बेटी 19 साल की है। उसे बेटी की शादी करनी थी। मगर, पिछले दो साल से खेती में कुछ नहीं हो रहा था। इसको लेकर वह परेशान रहने लगे थे। मंगलवार देर रात को उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उनकी मौत हो गई।