टीकमगढ़: जटउआ गांव के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के जटउआ गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल वीरन लोधी निवासी मतोली गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति पठा गांव से अपने गांव आ रहा था रास्ते में जटउआ गांव के पास अचानक उसकी बाइक के सामने आवारा जानवर आ गया और बाइक अनियंत्रित होने से व्यक्तित्व घायल हो गया।