तारानगर: महिला के गले से सोने का लोकेट तोड़कर भागे बदमाश, 20 मिनट में दबोचकर बरामद, दुधवाखारा थाने में एसपी का अभिनंदन
करीब नौ दिन पूर्व दुधवाखारा थाने के लालासर बणीरोतान में खेत जा रही महिला के गले से लाखो रूपये का सोने का लोकेट तोडक़र भागे पीकअप सवार तीन बदमाशों को दुधवाखारा थाना पुलिस ने मात्र 20 मिनट में कार्यवाही कर सोने का लोकेट बरामद करने पर महिला के परिजनों ने चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम एवं दुधवाखारा पुलिस का जोरदार स्वागत किया। पुलिस की कार्यशैली को सहानीय बताया है।