गुना कोतवाली थाना के जयस्तंभ चौराहे पर उत्कृष्ट विद्यालय के पास फरियादी राहुल जैन की ऑटो पार्ट्स की दुकान में 28 29 जनवरी 2026 की रात चोरी हो गई। छत का टीन शेड उखाड़ कर घुसे चोर करीब 35 हजार रुपए नगदी ले गए। 31 जनवरी को पुलिस ने पहचान कर चोर सोनू आदिवासी निवासी सिंगवासा गुना को गिरफ्तार किया। आरोपी से कुछ नगदी बरामद किए है। न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।