मैनपुरी शहर के बस स्टैंड के पास स्थित मोबी ऑयल और टायर की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग नहीं विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था।