पकड़ीदयाल स्थित उज्जवल सेवा सदन का प्रथम वर्षगांठ समारोह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत मुख्य पार्षद शंभू पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह का आयोजन संस्था के संचालक अवधेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पार्षद जितेन्द्र कुमार उर्फ पंडाल जी, सुधीर कुमार, बिरजू कुमार, कमरुद्दीन आलम आदि थे।