रेवाड़ी जिले की कोसली अनाज मंडी में मंगलवार को किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान मंडी गेट पर टोकन लेने वालों की लंबी-लंबी कतार लग गई। इस दौरान ट्रैक्टरों की लंबी लाइन लगने के कारण जाम की स्थिति बन गई। सरकार की भावांतर योजना की अंतिम तिथि 15 नवंबर नजदीक आने के कारण किसान जल्दी अपनी फसल बेचना चाहते हैं।