धमतरी: मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा और आंधी से गिरी पेड़ों की शाखें, यातायात हुआ बाधित
भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज हवा आंधी चलने लगी साथ ही आसमान में काले बादल छा गए जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली वही दूसरी ओर शहर के रत्ना बांधा रोड बंधन बैंक के पास व कलेक्ट्रेट मार्ग में दो विशाल पेड़ो की शाख टूटकर गिर गई थी जिससे इलाके में कुछ देर के लिए मार्ग बाधित रहा जिसे फिर हटाने प्रयास किया जाता रहा