बरेली में साइबर अपराधियों ने हाईटेक ठगी का ऐसा जाल बिछाया कि रामपुर गार्डन के पंकज 94 लाख रुपये की खून–पसीने की कमाई गंवा बैठे। इंस्टाग्राम पर चमकदार ट्रेडिंग विज्ञापन, भारी मुनाफे के दावे और व्हाट्सएप पर एक्सपर्ट बनाने वाले ठग — सबकुछ बिल्कुल प्रोफेशनल, बिल्कुल भरोसेमंद लेकिन अंदर से पूरा फर्जी साम्राज्य पंकज इंस्टाग्राम स्क्रोल कर रहे थे