अंबाह: पाय का पुरा के पास सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Ambah, Morena | Jul 23, 2026 अंबाह थाना क्षेत्र के पाय का पुरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 36 वर्षीय जोगेंद्र सिंह निवासी भारौली, भिंड की मौत हो गई। वह पोरसा से अपनी ससुराल जौरा जा रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपकर पुलिस जांच में जुटी है।