ग्वालियर गिर्द: टॉयलेट करने रुके चालक की टमटम चोरी करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, विक्की फैक्ट्री तिराहे के पास घेराबंदी कर पकड़ा
जनकगंज पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए रामद्वारा से चोरी हुई टमटम को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि विक्की फैक्ट्री के पास चोरी हुई टमटम खड़ी है तभी पुलिस ने घेराबंदी कर 4 शातिर वाहन चोरों को जिनके नाम नंद जाटव, अभिषेक कशवाह, अरुण जाटव और कुनाल श्रीवास को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।