नावकोठी: शेखपुरा के कुएं से विषैले सांप को निकाला गया, लोगों को मिली राहत
शेखपुरा में एक कुएं में विषैला गेहूंअन गिरने से स्थानीय लोगों में दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। वन विभाग की टीम के नहीं आने के बाद स्थानीय लोगों ने मुंगेर के करण पाल को इसकी सूचना दी। करणपाल की टीम ने शुक्रवार को सफलतापूर्वक विषैले सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए अपने कब्जे में ले लिया।