नैनपुर: रेलवे स्टेशन में स्वामी दयाल दास सेवा मंडल द्वारा निशुल्क जल सेवा "प्याऊ" का हुआ शुभारंभ
Nainpur, Mandla | Apr 21, 2026 रेलवे स्टेशन नैनपुर में इस भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत प्रदान करने हेतु मंगलवार दोपहर 1:00 बजे स्वामी दयाल दास सेवा मंडल नैनपुर द्वारा जल सेवा "प्याऊ" का शुभारंभ नागपुर डिवीजन के डी.आर.एम. दीपक कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। इस प्याऊ के माध्यम से मंडल के सदस्यों द्वारा यात्रियों को निशुल्क ठंडा शुद्ध पेयजल का वितरण किया जा रहा है।