राजगढ़: अनाज मंडी राजगढ़ के पास चाय की दुकान में आग, गैस सिलेंडर ने बढ़ाई दहशत, लोगों ने मेहनत से पाया काबू
Rajgarh, Churu | May 30, 2026 राजगढ कस्बे की अनाज मंडी के पास शनिवार शाम को एक चाय की दुकान में आग लगने के कारण सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तथा अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।