फुलवरिया: चमारी पट्टी गांव में आग से आवासीय मकान में हुआ दो करोड़ का नुकसान, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
फुलवरिया थाना क्षेत्र के चमड़ी पट्टी गांव में बीते गुरुवार की देर शाम शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो करोड़ की चल अचल संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाना और अंचल में शिकायत दर्ज कराई है। रविवार की दोपहर 2 बजे अग्निकांड के पीड़ित हरेश नाथ दीक्षित ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा अचानक हाई वोल्टेज की आपूर्ति किए जाने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ।