रामगढ़: बेरे की घाटी में सड़क हादसा: बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक चालक का पैर फ्रैक्चर, कार चालक फरार
Ramgarh, Alwar | Jun 16, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोहा गांव के समीप स्थित बेरे की घाटी में सोमवार देर शाम एक बाइक और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक भी आगे से टूट गई।