चांडिल: चांडिल अनुमंडल बार में झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव शांतिपूर्ण रहा
चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन में झारखंड स्टेट बार काउंसिल सदस्यों का चुनाव निर्धारित समय से शुरु हुआ।इस चुनाव में 23 पदों के लिए वोट डाले जा रहें है।चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन में कुल 39 वोटर है।जिसमें गुरुवार शाम 4 बजे तक 36 वोट डाले गए है।स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है।