पूसा: पूसा प्रखंड मुख्यालय पर 23 सितंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर भाकपा माले ने धोबगामा पंचायत में बैठक का किया आयोजन
समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के भाकपा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर धोबगामा पंचायत में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर विचार विमर्श करते हुए एक रणनीति बनाई गई है।