पूसा: ठहरा गोपालपुर गांव से पुलिस ने नकली खाद फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के वैनी थाने की पुलिस ने ठहरा गोपालपुर गांव स्थित एक नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में नकली खाद बरामद कर एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कारोबारी ठहरा गोपालपुर गांव का रहने वाला है। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी कारोबारी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।