केसठ: केसठ गांव के शहीद सीआरपीएफ इंस्पेक्टर को अंतिम विदाई दी गई, जनवरी में ठंड के कारण बिगड़ी थी तबियत
Kesath, Buxar | May 19, 2026 केसठ गांव के रहने वाले सीआरपीएफ इंस्पेक्टर मो. असलम को सोमवार की शाम 5 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मंगलवार को पत्नी और बेटे बेटियां फूट फुटकर रोते नजर आए। उनके निधन की खबर से गांव समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के करुण क्रंदन से हर आंख नम हो उठी।