सिवनी: सिवनी के कान्हीवाड़ा थाने से गैस सिलेंडर का वितरण, किल्लत से बेकाबू हुई भीड़
Seoni, Seoni | Apr 15, 2026 सिवनी के कान्हीवाड़ा में रसोई गैस की भारी किल्लत के चलते वितरण व्यवस्था चरमरा गई है। गैस की आवक कम और मांग ज्यादा होने से HP गैस एजेंसी पर रोज विवाद की स्थिति बन रही है।हंगामे और अव्यवस्था को रोकने के लिए एजेंसी ने थाने के प्रांगण में पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडर बांटे जा रहे हैं।