नंगली ओझा चारागाह में जल चौपाल का आयोजन, जल संरक्षण का दिया गया संदेश
Kishangarhbas, Alwar | May 30, 2026
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शनिवार सुबह 11:00 बजे जल ग्रहण विकास एवं भू सनरक्षण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत नगली ओझा स्थित चारागाह में विकास कार्य स्थल पर जल चौपाल श्रमदान एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजित जल चौपाल में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। चारागाह क्षेत्र में स्वच्छता एवं साफ सफाई अभियान चलाया गया।