बिजनौर: गांव काज़ीवाला में अज्ञात चोरों ने सीआरपीएफ जवान के बंद पड़े मकान से नगदी व आभूषण की चोरी की
Bijnor, Bijnor | Nov 28, 2024 बिजनौर में बुधवार व बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 4:00 बजे अज्ञात चोरों ने मंडावर थाना क्षेत्र के गांव काज़ीवाला में सीआरपीएफ के जवान नरेंद्र के बंद पड़े मकान में चोरी कर ली घर में रखी नगदी व आभूषण चोरी करके चोर फरार हो गए। चोर इतने शातिर थे कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी ले गए घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है