कड़वामारन में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे संविधान दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर बाबा साहेब डाॅ भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही संविधान के प्रस्तावना को पढ़कर विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विभिन्न अनुच्छेद एवं मौलिक अधिकार पर चर्चा की गयी।