बदायूं: उसहैत और कादरचौक रोड पर पक्के पुल के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकराई, 2 की हुई मौत, एक घायल
Budaun, Budaun | Jun 19, 2026 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के उसहैत और कादरचौक रोड पक्का पुल के पास मक्के से भरी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई। जिसमें पुरुषोत्तम और मुनीश की मौत हो गई। जबकि नन्हे उर्फ श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बताया जाता है कि मुनीश ममेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था।