अरवल: धोबी बिघा से लौट रही बारात की गाड़ी हादसे का शिकार, पांच लोग घायल
Arwal, Arwal | Apr 19, 2025 धोबी बीघा गांव से बारात लौटने के दौरान पटना जाने के क्रम में चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दलजीत सिंह,रूबी देवी, सुषमा देवी, श्रेया कुमारी और अमित कुमार शामिल है। सभी को इलाज के लिए शनिवार सुबह 7:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है