सतना। जिले की ग्राम पंचायत बीरपुर में कुओं एवं बावड़ियों के संरक्षण तथा उनके पुनर्जीवन के उद्देश्य से बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री बाबूलाल दाहिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संघ उचेहरा के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ‘शिब्बू धौरा के द्वारा की गईं, इस दौरान जल संरक्षण पर वक्ताओ ने प्रकाश डाला।