उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मावली का दौरा कर उपखण्ड मुख्यालय कार्यालय एवं एसडीएम कोर्ट का विस्तृत निरीक्षण किया। शनिवार शाम 4 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यप्रणाली का अवलोकन करने के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय परिसर में रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं सुचारु प्रशासनिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर दिया।