धनौरा: गजरौला हाईवे स्थित निर्मल फाइबर फैक्ट्री के मालिक और एचआर सहित 3 पर दर्ज हुआ मुकदमा
महिला मजदूर से निर्मल फाइबर फैक्ट्री के मालिक व उसके एचआर समेत तीन लोगों पर मशीन पर जबरदस्ती काम करवाने का आरोप है। कार्य करते वक्त महिला की उंगलियां कट गईं। फैक्ट्री मालिक पर उपचार नहीं करवाने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। गजरौला में हाईवे के किनारे निर्मल फाइबर फैक्ट्री है।