धनौरा: धोखाधड़ी कर मुंहबोली बहन ने 33 लाख रुपए हड़पे, गजरौला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी व्यापारी सुरेश के शेखर का आरोप है कि वर्ष 2006 में मीनाक्षी शर्मा उसके घर में किराए पर रहती थी। इसलिए व्यापारी ने मीनाक्षी शर्मा को मुंहबोली बहन लिया और वर्ष 2007 में अपने खर्चे से उसकी शादी बुलंदशहर के थाना सलेमपुर के गांव सुरसजावली निवासी छत्रपाल शर्मा के साथ करवा दी।