धनौरा: बछरायूं में चांद मस्जिद के पास युवक के साथ मारपीट कर ₹70 हजार लूट, मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के बुध बाजार निवासी हसन हैदर का आरोप है कि पांच फरवरी को वह बछरायूं थाने के कस्बे में भैंस खरीदने गए थे। चांद मस्जिद के निकट खुर्शीद अकबर, तंजीम, जिया हसन आदि ने उसके साथ मारपीट कर 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नही होने पर न्यायालय की शरण ली।