कानपुर: 27 जून को भाजपा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे वर्चुअल कार्यक्रम का शुभारंभ
25 जून को आपातकाल पर हर जिले में भाजपा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन करने जा रही है। 27 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअली कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सोमवार 1.30 बजे बताया कि, 27 जून को कानपुर महानगर व झांसी महानगर में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के तत्वावधान में मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा।