सिरसागंज: सिरसागंज में सीओ का सख्त रुख, डीजे संचालकों को कानून का पाठ पढ़ाया, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
होली के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिरोजाबाद पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को सिरसागंज थाना परिसर में सीओ अनिवेश कुमार सिंह और थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने डीजे संचालकों के साथ बैठक कर सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान अश्लील,भड़काऊ या आपत्तिजनक गाने बजाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।