बलरामपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर श्रद्धालुओं के लिए भगवतीगंज से बलरामपुर तक सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित हुआ भंडारा
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर भगवतीगंज से बलरामपुर चौराहे तक श्रद्धालुओं के लिए सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन देखा गया जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दूर-दूर से विसर्जन के लिए राप्ती नदी के तट पर जा रही प्रतिमाओं के साथ चल रहे श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद दिया जाता रहा ताकि किसी को भूख या प्यास से दिक्कत ना हो।