बलरामपुर: देवीपाटन शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर योगी मिथलेश नाथ ने विजयदशमी के उपलक्ष में पूजन अर्चन कर लोगों के मंगल की कामना की
विजयदशमी के उपलक्ष में देवीपाटन पीठाधीश्वर योगी मिथलेश नाथ ने शनिवार सुबह 8:30 बजे दशहरा पूजन लोगों के मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें असत्य पर सत्य की विजय की याद दिलाता है और लोगों को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है इस अवसर पर अरुण कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग पूजन अर्चन में मौजूद रहे।