झांसी: बबीना पुलिस ने चोरी के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर को चर्च रोड के पास, तेंदवारा गांव जाने वाले रास्ते से पकड़ा, तमंचा बरामद
Jhansi, Jhansi | Dec 14, 2025 बबीना थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले से संबंधित हिस्ट्रीशीटर जयदीप राजपूत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी जयदीप बुढ़पुरा गांव का निवासी है।पुलिस ने आरोपी को चर्च रोड के पास, तेंदवारा गांव जाने वाले रास्ते से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, और एक सफेद बोरी में 54 हाथ सोलर केबल का तार बरामद हुआ।